eye makeup karne ka tarika
Tips For Eye Makeup: आंखों को खूबसूरत बनाता है आईशैडो, जानिए लगाने का सही तरीका
Publish Date:Fri, 05 Feb 2021 04:18 PM (IST) Author: Shilpa Srivastava
Tips For Eye Makeup आंखों का मेकअप आईशैडो से किया जाता है। आपके पास तरह-तरह के आईशैडों मौजूद हैं तो आपको उसका बेहतर इस्तेमाल करना आना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि आप मेकअप के लिए कितने आईशैडों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खूबसूरत आंखें ना सिर्फ देखने में अच्छी लगती हैं, बल्कि लोगों को आपकी ओर आकर्षित भी करती हैं। आंखों का मेकअप अगर अच्छे से किया जाए जो ये आपके चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। मेकअप करना एक कला है जिसे तरीके से किया जाएं तो बेहतरीन लुक पाया जा सकता है। आंखों का मेकअप आईशैडो से किया जाता है। आपके पास तरह-तरह के आईशैडो मौजूद हैं तो आपको उसका बेहतर इस्तेमाल करना आना चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि आप मेकअप के लिए कितने आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईशैडो का रंग लाइट, मीडियम और डार्क हो जो अच्छी तरह से आपकी आंखों के ऊपर ब्लेंड हो सकता है। हम आपको बताते हैं कि आईशैडो को कैसे लगाएं, आईशैडो लगाने का तरीका क्या है?
- आईशैडो लगाने से पहले आई प्राइमर लगाएं। ऐसा करने से आपका आईशैडो लंबे समय तक टिकता है और फैलता भी नहीं है।
- प्राइमर लगाने के बाद अपनी आंखों की ऊपरी आईलिट्स और निचली आईलिट्स पर कंसीलर लगाएं और फिंगर, ब्रश या स्पंज की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- इसके बाद फेस पाउडर, लूज पाउडर या फिर ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर अप्लाई करें।
- आई शैडो का रंग अपनी ड्रेस के कलर के अनुसार चुनें। अगर आपकी आंखों का कलर ब्लू है, तो आई शैडो का कलर ब्लू, ब्रॉन्ज या फिर लाइट ब्राउन सेलेक्ट करें।
- आंखों के बाहरी किनारे पर पहले कंसन्ट्रेट करें। फिर किसी मीडियम कलर का शैडो ऊपरी आईलिट्स पर अप्लाई करें और उसे सेंटर तक ब्लेंड करें।
- फिर आंखों के अंदरूनी किनारों पर आईशैडो का हल्का शेड लगाएं और इसे मीडियम शेड के साथ ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद मेन कलर के गहरे शेड को लैश लाइन के बाहरी कोने पर लगाएं और शेप में ब्लेंड कर लें। अगर आप आईशैडो बाहरी कोने से लगाते हुए अंदर की ओर ब्लेंड करेंगे तो आपकी आंखे बड़ी नजर आयेंगी। इसके ऊपर आप शिमर, गिल्टर या हाईलाइटर लगा सकते हैं।
- इसके बाद मेन आईशैडो कलर को छोटे से ब्रश की मदद से निचली आईलिट्स पर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी आंखें और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आयेंगी।
Written By: Shahina Noor
- # lifestyle
- # fashion beauty
- # EYE SHADOW
- # PERFECT MAKE UP
- # EYE MAKE UP
- # EYE MAKE UP TUTORIAL
- # आंखों का मेक-अप
- # Lifestyle and Relationship
eye makeup karne ka tarika
Source: https://www.jagran.com/lifestyle/fashion-beauty-how-to-apply-eyeshadow-know-the-best-eye-makeup-tutorial-21339245.html
Posted by: williamsoncaget1970.blogspot.com

0 Response to "eye makeup karne ka tarika"
Post a Comment